ज्वार की खेती कैसे करें 2026: बुवाई से कटाई तक पूरी जानकारी

चित्र
 ज्वार की खेती कैसे करें: बुवाई से कटाई तक पूरी जानकारी  ज्वार की खेती भारत के कई राज्यों में पारंपरिक रूप से की जाती है, और आज भी यह एक भरोसेमंद फसल पानी जाती है। कम पानी में तैयार होने होने वाली यहफसल अनाज के साथ-साथ पशु चारे के रूप में भी उपयोगी है। बदलते मौसम और बढ़तीलगत के दौर में ज्वार की तिथि किसानों के लिए कम जोखिम और स्थिर आय देने वाला विकल्प बन रही है। अगर आप ज्वार की खेती सही तरीके से करते हैं, तो कम लागत में अच्छी पैदावार और बेहतर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। इस खेती-बाड़ी जानकारी में हम ज्वार की खेती से जुडी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। 👉 कम पानी में उगने वाली फसलों की पूरी जानकारी ज्वार की खेती क्यों लाभदायक है? कम पानी में अच्छी फसल  सूखा भी सहन करने की क्षमता  अनाज और चारे दोनों के लिए उपयुक्त  बाजार में स्थिर मांग  पशुपालक किसानों के विशेष लाभदायक  इन्हीं कारणों से ज्वार की खेती छोटे और मध्यम किसानों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ज्वार के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी  ज्वार की खेती गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी होती ह...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY): किसानों के लिए एक संपूर्ण गाइड

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY): यूपी (मथुरा/आगरा), पंजाब, महाराष्ट्र के किसानों का असली अनुभव

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना


सरकारी लिंक: https://pmfby.gov.in/ | ऑनलाइन शिकायत व सूचना: PMFBY Claim Process & Complaint


क्या है पीएम फसल बीमा योजना?

यह सरकारी बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, कीट, रोग, बारिश से सुरक्षा के लिए बनी है। सभी राज्यों के किसान – यूपी (मथुरा/आगरा), पंजाब, महाराष्ट्र - लाभ पा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर: 1800-180-1551 (राष्ट्रीय फसल बीमा हेल्पलाइन)


किसे मिलेगा लाभ (KCC वाले भी)

  • ऋणी किसान: (केसीसी याने Kisan Credit Card से लोन कराने वालों का बीमा बैंक खुद कराता है – एकड़ के हिसाब से! जैसे: मथुरा में जितने एकड़ KCC, उतने बीमा)
  • गैर ऋणी: बिना लोन वाले किसान खुद प्रीमियम जमा कर के बीमा करा सकते हैं।

राज्यवार फसलें व बीमा

  • यूपी (मथुरा/आगरा): गेहूं, धान, आलू, सरसों
  • पंजाब: धान, गेहूं, मक्का
  • महाराष्ट्र: कपास, गन्ना, मूंगफली, बाजरा

फसल व जिला अनुसार प्रीमियम यहाँ देखें


प्रीमियम और मदद

  • खरीफ: 2%
  • रबी: 1.5%
  • व्यावसायिक/बागवानी: 5%
  • बाक़ी प्रीमियम सरकार देती है!

बीमा कंपनी लिस्ट


मेरा असली केस – ओलावृष्टि क्लेम (मथुरा, यूपी)

  • 2014: मेरी गेहूं फसल पर मथुरा में तेज ओलावृष्टि हुई। पहले से KCC के तहत उतने ही एकड़ का बीमा था।
  • ग्राम पंचायत से सूचना, कृषि विभाग-अधिकारी ने सर्वे किया। ज़रूरी काग़ज़/बीमा रसीद दी।
  • 1 महीने में पोस्ट ऑफिस से “डाक द्वारा चेक” घर आया – यही सबसे सच्चा अनुभव रहा।

धान की फसल: 2024 में धान खेत में पानी भर गया, लेकिन बीमा होने पर विभाग को सूचित किया – सर्वे के बाद क्लेम मिला।


राज्यवार क्लेम प्रक्रिया (UP/पंजाब/महाराष्ट्र)

  1. नुकसान के बाद 72 घंटे के भीतर कॉल करें: 1800-180-1551, या बीमा कंपनी/बैंक/कृषि विभाग को लिखित सूचना दें।
  2. मोबाइल से फोटो लें, सभी दस्तावेज संभालें: KCC, बीमा रसीद, आधार, खसरा खतौनी।
  3. बीमा अफसर/डिप्टी सर्वे करेगा – किसान को साथ रहना जरूरी है।
  4. स्वीकृति के बाद बैंक/पोस्ट ऑफिस से चेक – या खाते में ट्रांसफर।

आधिकारिक क्लेम गाइडलाइन


कई राज्यों के किसानों के सवाल (FAQ)

Q: क्या ओलावृष्टि, बरसात, बाढ़ – सब कवर है?
 हां, प्राकृतिक आपदाएँ और रोेग कवर हैं।

Q: केसीसी किसान को कितना बीमा मिलता है?
जिनता एकड़ KCC है उतना ही क्षेत्र बीमा में जुड़ता है।

Q: उत्तर प्रदेश या पंजाब में सबसे ज़्यादा किस फसल में क्लेम?
पिछले बरस गेहूं (UP), धान (PB), कपास (MH) – केस ज्यादा।

Q: मेरा भी सरलीकृत/अनुभव – क्या शेयर कर सकता हूँ?
हाँ! कमेंट जरूर करें ताकि नई जनरेशन किसान भी लाभ लें।

Q: बीमा/कंपनी की शिकायत?
ऊपर टोल फ्री नंबर या ग्रेवनेंस पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सरकारी और तथ्य लिंक


बेसिक सुझाव और मेरी सलाह

  • हर दुर्घटना/हानि के तुरंत बाद कृषि अफसर, बीमा कंपनी और पंचायत को सूचित करें।
  • KCC खाताधारक किसान सभी डॉक्यूमेंट, मैसेज, स्लिप संभाल कर रखें।
  • मथुरा/आगरा में पोस्ट ऑफिस भुगतान का पूरा रजिस्टर देखें, शक हो तो सीधे बैंक शाखा से बात करें।
  • शिकायत के लिए Toll Free: 1800-180-1551

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश-भर के किसानों को संकटकाल में राहत और भरोसा दोनों मिलता है – विषय खासकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के लिए अहम है। ओलावृष्टि व बारिश से फसल गई तो घबराएं नहीं – सही प्रक्रिया व सरकारी हेल्पलाइन का फायदा उठाएँ।

👉 फूलों की खेती गुलाब गेंदा जैस्मिन

आपके पास कोई अनुभव/प्रश्न हो तो ईमेल में जरूर साझा करें!

📩jankarikhetibadi@gmail.com

आप हमें सोशल मीडिया पर मैसेज भी कर सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

💧 ड्रिप सिंचाई 2025 : कम पानी, ज्यादा मुनाफा

भारत में आलू की प्रमुख किस्में 2025 | कुफरी आलू बीज, उत्पादन और सही चयन गाइड

“जलवायु अनुकूल खेती 2026 – कम लागत, सुरक्षित उत्पादन और नई तकनीकें”