संदेश

कीट एवं रोग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Khetibadi Jankari

🌾 खेती-बाड़ी जानकारी किसान भाइयों के लिए समर्पित एक कृषि ज्ञान मंच है।

जहाँ फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, बीज चयन तथा आधुनिक एवं जैविक खेती के तरीकों की भरोसेमंद जानकारी सरल हिंदी भाषा में दी जाती है।

👉 निष्पक्ष जैविक खेती के साथ बेहतर उत्पादन के लिए आप खेती-बाड़ी जानकारी से जरूर जुड़ें।

विशेष कृषि मार्गदर्शिका

🌾 भारत में धान की खेती कैसे करें: 2026 में जमीन, जलवायु और उत्पादन की संपूर्ण जानकारी

चित्र
ज़मीन, जलवायु और उत्पादन की सम्पूर्ण जानकारी परिचय  धान जिसे हम चावल के नाम से जानते हैं, विश्व की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में मक्का के बाद दूसरे स्थान पर है। 5000 ईसा पूर्व में एशिया में धान की खेती शुरू की गई थी। आज भारत में भी धान की खेती अच्छे पैमाने पर की जा रही है। आज खेती-बाड़ी जानकारी पर हम अपने क्षेत्र के किसान भाई और अपने एवं कुछ कृषि विशेषज्ञों के अनुभव द्वारा धान की खेती के लिए उपयुक्त जमीन, जलवायु, रोग प्रतिरोधी बीज, आने वाले रोग और बीमारियां से सुरक्षा एवं उनके समाधान और बेहतर उत्पादन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करेंगे। भारत में धान की खेती धान की खेती भारत में मुख्य रुप से खरीफ के सीजन में की जाती है। जिनमें कुछ प्रमुख राज्य हैं: पश्चिम बंगाल की मिट्टी और जलवायु धान के लिए काफी अनुकूल हैं। उत्तर प्रदेश में भी विशेष रूप से तराई क्षेत्र में धान की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है।  पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों का चावल के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब जैसी रेतीली और अच्छी जल निकासी की मिट्टी धान के लिए बेहद उपयोगी है और हरियाणा की पर्याप्त जलवायु ...

मूंग में फल फूल की दवा कौन सी दें: 1 दिन में फूल गिरना रोकें और ज्यादा फल पाने का पूरा तरीका

चित्र
🌱 मूंग में फूल झड़ रहे हैं? ये दवा करें स्प्रे और बढ़ाएं फल सेटिंग परिचय मूंग की फसल में फूल आने का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि फूल आते हैं लेकिन टिकते नहीं—झड़ जाते हैं या फल बनने की शुरुआत ही नहीं होती। यह समस्या आजकल ज्यादा देखने को मिल रही है क्योंकि तापमान बढ़ रहा है, मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है और किसान सही समय पर मूंग में फल फूल की दवा का सही स्प्रे नहीं कर पाते। अगर इस समय सही पोषण, सही दवा और सही प्रबंधन किया जाए, तो 20–40% तक उत्पादन बढ़ाना बिल्कुल संभव है। मूंग में फल फूल झड़ने के मुख्य कारण 1️⃣ बोरॉन की कमी बोरॉन ऐसा सूक्ष्म पोषक तत्व है जो फूल को फल में बदलने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर फूल बनते तो हैं, लेकिन टिकते नहीं और गिर जाते हैं। 2️⃣ मूंग में फल फूल के समय तापमान जब तापमान 38–42°C तक पहुंच जाता है, तो पौधे में परागण प्रक्रिया प्रभावित होती है और फूल सूखने लगते हैं। 3️⃣ पानी का असंतुलन ज्यादा पानी → जड़ कमजोर कम पानी → पौधा stress दोनों ही स्थितियों में फूल गिरने की संभावना बढ़ जाती है। 4️⃣ कीट हमला थ्रिप्स और माहू जैसे कीट फू...

बाजरा में कीट एवं रोग प्रबंधन कैसे करें: भारी नुकसान से बचाने वाला पूरा इलाज मार्गदर्शन

चित्र
बाजरे के कीट एवं रोग पहचान, सही दवा और सही समय पर इलाज – पूरी जानकारी परिचय  कम पानी और कम लागत में होने वाली फसलों में बाजरा की खेती भी मुख्य है, लेकिन समय पर अगर बाजरा में कीट एवं रोग प्रबंधन नहीं किया जाए तो किसान भाइयों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ता है। पूरी मेहनत करने के बाद भी फसल को अगर कीट एवं रोग का सही प्रबंधन और इलाज न मिले तो फसल की पैदावार काफी घट जाती है। आज खेतीबाड़ी जानकारी में हम बाजरा में लगने वाले प्रमुख कीट और रोग, उनके लक्षण, ऑर्गेनिक उपाय , और ज़रूरत पड़ने पर बेहतर केमिकल दवा के साथ भरोसेमंद कंपनी और प्रति एकड़ के हिसाब से सही मात्रा पूरी ईमानदारी से बताएंगे। ⚠️ सच तो यही है कि जब फसल में कीट और रोगों का प्रकोप होता है, तब केवल जैविक उपाय काम नहीं आते। इसलिए किसानों को ऑर्गेनिक और केमिकल दोनों का संतुलित उपाय करना जरूरी है। 👉 बाजरे की सफल खेती की पूरी जानकारी 

सरसों की फसल में रोग व कीट से बचाव कैसे करें: कौन से कीट और रोग हैं घातक, माहू से लेकर झुलसा तक पूरा समाधान

चित्र
सरसों की फसल में कौन से रोग और कीट हैं घातक: कैसे करें  पहचान, क्या हैं नुकसान और आसान उपाय। पूरी जानकारी 👇 परिचय  सरसों की फसल को रबी मौसम की कम लागत और भरोसेमंद एवं अच्छे उत्पादन वाली फसलों में माना जाता है। अगर किसान भाई सरसों की फसल में रोग और किट का नियंत्रण समय से ना करें तो अच्छी दिखने वाली फसल भी कुछ दिन के अंदर भारी नुकसान पहुंचाती है। किसान भाइयों की पुरी मेहनत के बाद भी अगर सही जानकारी नहीं है तो रोग और कीट पहचान में परेशानी होती है, जिसका प्रभाव सीधा पैदावार पर पड़ता है। आज खेती-बाड़ी जानकारी पर मैं अपने अनुभव और क्षेत्रीय किसान भाइयों के अनुभव के साथ सरसों की फसल में रोग व कीट, पहचान के साथ लक्षण करण और बेहतर व्यवहारिक उपाय आप सबके साथ साझा करेंगे। जिससे आप सही समय पर सही फैसला लेकर उत्पादन बेहतर कर सकें। 🌾 किसान संक्षेप में सरसों की फसल में माहू (Aphid) सबसे खतरनाक कीट माना जाता है, जबकि अल्टरनेरिया झुलसा और सफेद रोली प्रमुख रोग हैं। समय पर पहचान, नियमित निगरानी, संतुलित खाद और आवश्यकता पड़ने पर उचित दवा के प्रयोग से फसल को भारी नुकसान से बचाया जा सकता ...

🌾🧊 पाला से फसल बचाव कैसे करें: ठंड और पाले से सभी फसलों को बचाने के 15 असरदार उपाय

चित्र
2026 में सर्दियों में फसल बचाव – पाला और ठंड से कैसे सुरक्षित रखें अपनी फसल एक नजर में पाला से फसल बचाव – पाला और ठंड का प्रभाव  सर्दियों में किसानों की सबसे बड़ी चुनौती  पाला और ठंड से फसल की सुरक्षा है । यदि सही समय पर उपाय न किए जाएं तो गेहूं, आलू, सरसों, सब्जियां और मोटे अनाज जैसी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। इस पोस्ट में हम आपको पाला से फसल बचाव के असरदार उपाय बताएंगे, ताकि आपकी फसल सुरक्षित रहे और अधिक मुनाफा सुनिश्चित हो सके। सर्दियों में फसल सुरक्षा क्यों जरूरी पाला और अत्यधिक ठंड फसल की वृद्धि और उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। पाला से फसल बचाव न केवल फसल की गुणवत्ता बनाए रखता है, बल्कि आर्थिक नुकसान को भी कम करता है। गेहूं और सरसों जैसे Rabi crops के लिए पाला गंभीर खतरा है। सब्जियों में पत्तियाँ सिकुड़ती और पीली हो सकती हैं। फल और मोटे अनाज की पैदावार घट सकती है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कृषि मंत्रालय द्वारा सही समय पर फसल सुरक्षा उपाय करने से 15–20% तक नुकसान कम किया जा सकता है। सर्दियों में प्रभावित फसलें सर्दियों के दौरान कई फसलें अधिक ...

धान में कौन से कीट और रोग हैं घातक: धान में कीट और रोग के लिए घरेलू व ऑर्गेनिक रोकथाम के असरदार उपाय जानें

चित्र
 🌾 धान की खेती: कीट, रोग और उनकी घरेलू रोकथाम परिचय  धान की खेती में रोगों से बचाव के लिए घरेलू और ऑर्गेनिक उपचार अपनाना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यहाँ किसान भाइयों के लिए हर रोग के लिए सरल और असरदार उपाय दिए गए हैं।