संदेश

खाद और पोषण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Khetibadi Jankari

🌾 खेती-बाड़ी जानकारी किसान भाइयों के लिए समर्पित एक कृषि ज्ञान मंच है।

जहाँ फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, बीज चयन तथा आधुनिक एवं जैविक खेती के तरीकों की भरोसेमंद जानकारी सरल हिंदी भाषा में दी जाती है।

👉 निष्पक्ष जैविक खेती के साथ बेहतर उत्पादन के लिए आप खेती-बाड़ी जानकारी से जरूर जुड़ें।

विशेष कृषि मार्गदर्शिका

🌾 भारत में धान की खेती कैसे करें: 2026 में जमीन, जलवायु और उत्पादन की संपूर्ण जानकारी

चित्र
ज़मीन, जलवायु और उत्पादन की सम्पूर्ण जानकारी परिचय  धान जिसे हम चावल के नाम से जानते हैं, विश्व की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में मक्का के बाद दूसरे स्थान पर है। 5000 ईसा पूर्व में एशिया में धान की खेती शुरू की गई थी। आज भारत में भी धान की खेती अच्छे पैमाने पर की जा रही है। आज खेती-बाड़ी जानकारी पर हम अपने क्षेत्र के किसान भाई और अपने एवं कुछ कृषि विशेषज्ञों के अनुभव द्वारा धान की खेती के लिए उपयुक्त जमीन, जलवायु, रोग प्रतिरोधी बीज, आने वाले रोग और बीमारियां से सुरक्षा एवं उनके समाधान और बेहतर उत्पादन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करेंगे। भारत में धान की खेती धान की खेती भारत में मुख्य रुप से खरीफ के सीजन में की जाती है। जिनमें कुछ प्रमुख राज्य हैं: पश्चिम बंगाल की मिट्टी और जलवायु धान के लिए काफी अनुकूल हैं। उत्तर प्रदेश में भी विशेष रूप से तराई क्षेत्र में धान की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है।  पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों का चावल के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब जैसी रेतीली और अच्छी जल निकासी की मिट्टी धान के लिए बेहद उपयोगी है और हरियाणा की पर्याप्त जलवायु ...

बाजरा में कौन सी खाद और क्या पोषण देना चाहिए: ज्यादा पैदावार के लिए सही तरीका

चित्र
🌱 बाजरा में खाद और पोषण प्रबंधन: जैविक और रासायनिक विकल्प  बाजरा की खेती कम लागत और कम पानी में होने वाली फसल मानी जाती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि बाजरा बिना पोषण के अच्छा उत्पादन दे देगा। यदि किसान बाजरा में खाद और पोषण प्रबंधन सही तरीके से करता है, तो यही फसल सामान्य पैदावार से कहीं अधिक उत्पादन दे सकती है।  आज के समय में बढ़ती खाद की कीमतें और मिट्टी की गिरती उर्वरता किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। ऐसे में जैविक खाद आधारित खेती न केवल लागत कम करती है बल्कि मिट्टी की ताकत भी बढ़ती है। यही वजह है कि अब अधिकतर किसान जैविक तरीकों से बाजरा में खाद और पोषण प्रबंधन अपना कर बेहतर परिणाम पा रहे हैं। सही पोषण मिलने पर:  पौधे मजबूत बनते हैं  कल्ले अच्छे निकलते हैं  बालियां भरपूर बनती हैं  दाना मोटा और चमकदार होता है  इस खेती-बाड़ी जानकारी में हम किसान भाईयों को आसान भाषा में बताएंगे कि बाजरा की फसल को कब, कितना और किस प्रकार पोषण देना चाहिए ताकि उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ सकें। 👉 बाजरा की कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती की पूरी जानक...