Khetibadi Jankari

🌾 खेती-बाड़ी जानकारी किसान भाइयों के लिए समर्पित एक कृषि ज्ञान मंच है।

जहाँ फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, बीज चयन तथा आधुनिक एवं जैविक खेती के तरीकों की भरोसेमंद जानकारी सरल हिंदी भाषा में दी जाती है।

👉 निष्पक्ष जैविक खेती के साथ बेहतर उत्पादन के लिए आप खेती-बाड़ी जानकारी से जरूर जुड़ें।

विशेष कृषि मार्गदर्शिका

🌾 भारत में धान की खेती कैसे करें: 2026 में जमीन, जलवायु और उत्पादन की संपूर्ण जानकारी

चित्र
ज़मीन, जलवायु और उत्पादन की सम्पूर्ण जानकारी परिचय  धान जिसे हम चावल के नाम से जानते हैं, विश्व की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में मक्का के बाद दूसरे स्थान पर है। 5000 ईसा पूर्व में एशिया में धान की खेती शुरू की गई थी। आज भारत में भी धान की खेती अच्छे पैमाने पर की जा रही है। आज खेती-बाड़ी जानकारी पर हम अपने क्षेत्र के किसान भाई और अपने एवं कुछ कृषि विशेषज्ञों के अनुभव द्वारा धान की खेती के लिए उपयुक्त जमीन, जलवायु, रोग प्रतिरोधी बीज, आने वाले रोग और बीमारियां से सुरक्षा एवं उनके समाधान और बेहतर उत्पादन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करेंगे। भारत में धान की खेती धान की खेती भारत में मुख्य रुप से खरीफ के सीजन में की जाती है। जिनमें कुछ प्रमुख राज्य हैं: पश्चिम बंगाल की मिट्टी और जलवायु धान के लिए काफी अनुकूल हैं। उत्तर प्रदेश में भी विशेष रूप से तराई क्षेत्र में धान की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है।  पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों का चावल के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब जैसी रेतीली और अच्छी जल निकासी की मिट्टी धान के लिए बेहद उपयोगी है और हरियाणा की पर्याप्त जलवायु ...

हमारे बारे में

About Us

नमस्कार! 🙏
आपका स्वागत है khetibadijankari.com पर।

मैं हीरेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश के एक किसान परिवार से हूँ और पिछले लगभग 12 वर्षों से खेती-बाड़ी से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ हूँ। अपने खेत में धान, गेहूं, आलू, सब्जियां तथा अन्य फसलों की खेती करते हुए जो अनुभव मिला, उसी अनुभव और सीख को किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से मैंने यह वेबसाइट शुरू की।

खेतीबाड़ी जानकारी वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारी मेरे व्यक्तिगत खेती अनुभव, स्थानीय किसानों से बातचीत, कृषि विशेषज्ञों की सलाह, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के मार्गदर्शन तथा सरकारी कृषि स्रोतों के अध्ययन पर आधारित होती है।

मेरा उद्देश्य इस वेबसाइट के माध्यम से किसान भाइयों तक सही, व्यावहारिक और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है, ताकि किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन ले सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

🌾 इस वेबसाइट पर आपको क्या मिलेगा

इस वेबसाइट पर खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियाँ साझा की जाती हैं, जैसे:

✔ फसलों की पूरी खेती गाइड (बुवाई से कटाई तक फसल मार्गदर्शिका)
✔ कीट एवं रोग प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी
✔ आधुनिक और जैविक खेती एवं प्राकृतिक उपाय
✔ सिंचाई की आधुनिक तकनीकें
✔ बीज चयन और पोषण प्रबंधन
✔ मंडी भाव, बाजार और कृषि व्यवसाय से जुड़ी जानकारी
✔ सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी

मेरी कोशिश रहती है कि जानकारी सरल, स्पष्ट और किसानों के लिए उपयोगी हो।

🎯 हमारी विशेषता

इस वेबसाइट की खास बात यह है कि यहाँ दी गई जानकारी सिर्फ किताबों या इंटरनेट पर आधारित नहीं होती, बल्कि:

  • वास्तविक खेती अनुभव पर आधारित होती है
  • किसानों की आम समस्याओं को ध्यान में रखकर लिखी जाती है
  • स्थानीय परिस्थितियों को समझकर सुझाव दिए जाते हैं
  • जानकारी सरल और समझने योग्य भाषा में दी जाती है
हमारा प्रयास है कि यह वेबसाइट किसानों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक बने।

📚 जानकारी के स्रोत

इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री निम्न स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है:
  • व्यक्तिगत खेती अनुभव
  • स्थानीय किसानों से बातचीत
  • कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का मार्गदर्शन
  • सरकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइटें
  • ICAR और अन्य कृषि संस्थानों की जानकारी

📩 संपर्क करें

अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, खेती से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं या अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।


आपके सुझाव और अनुभव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

👉 आप हमें पोस्ट के माध्यम से कमेंट करें। हमारी जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश रहेगी।

⚠ महत्वपूर्ण सूचना

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचना उद्देश्य के लिए है। खेती में किसी भी दवा, उर्वरक या तकनीक का उपयोग करने से पहले अपने स्थानीय कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह अवश्य लें।

✍ लेखक के बारे में


किसान हीरेंद्र सिंह – Khetibadi Jankari


  हीरेन्द्र सिंह

  किसान | कृषि लेखक
  • 12+ वर्षों का खेती अनुभव
  • फसल प्रबंधन और आधुनिक खेती में रुचि
  • किसानों के लिए व्यावहारिक जानकारी साझा करने का प्रयास

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।

धन्यवाद! 🙏

– हीरेन्द्र सिंह

संस्थापक, खेतीबाड़ी जानकारी

अंतिम अपडेट: मार्च 2026

टिप्पणियाँ